मोदीनगर। निवाड़ी के गांव आसिफपुर उजैड़ा के ग्रामीणों ने तालाब पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तालाब को कब्जा मुक्त कराने के लिए 10 साल से तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आज तक प्रशासन कब्जा नहीं हटवा पाया। ग्रामीण विनोद कुमार ने बताया कि गांव में लगभग 14 बीघे का तालाब है। लगभग आधे तालाब पर दबंगों ने अवैध कब्जा करके पक्के मकान बना लिए हैं। तालाब पर अवैध कब्जा होने के कारण गांव में जल निकासी बाधित हो रही है। बरसात में गांव जलभराव हो जाता है और रास्ते लबालब हो जाते हैं। रास्तों में जलभराव के कारण गांव में संक्रमण फैल जाता है। ग्रामीण कई बार गंभीर बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। एसडीएम कोमल पंवार ने जांच करा अवैध कब्जा हटवाने का भरोसा दिया है। संवाद