गाजियाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने एमएलसी चुनाव में हार की समीक्षा, आजम खान की गिरफ्तारी और दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली पर भी प्रतिक्रिया दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गाजियाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। योगी आदित्यनाथ ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में पार्टी को मिली हार पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है, उनका विश्लेषण किया जा रहा है। उम्मीदवारों के नाम देरी से घोषित होना भी हार की एक वजह रही है। पार्टी इस पूरे मामले की समीक्षा कर रही है।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खान को जेल से बाहर आते ही ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के मामले पर बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। यह पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया है और इसमें भाजपा का कोई हस्तक्षेप नहीं है।
वहीं, दिल्ली में इंडी गठबंधन की प्रस्तावित रैली को लेकर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भीड़ जुटाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। सत्ता की भूख में इस तरह के काम किए जा रहे हैं।