रिफंड के मामलों को निपटा रहा वाणिज्य कर विभाग गजियाबाद। अनलॉकडाउन-1 के साथ ही वाणिज्य कर विभाग में कर्मचारियों को ऑफिस बुलाया जाने लगा है। हालांकि अभी बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर आदेश नहीं दिए गए हैं। एडिशनल कमिश्नर अरविंद कुमार ने बताया कि विभाग में सुरक्षा उपायों के साथ काम शुरू कियस गया है। कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी जिला प्रशासन ने कोविड19 में लगाई है। फिलहाल रिफंड संबंधी मामले निपटाए जा रहे हैं।