फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दस क्षेत्र में 119 स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एक सप्ताह बाद संचारी रोग अभियान के तहत सर्वे शुरू होने पर दस अलग-अलग क्षेत्रों में 119 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला है। सभी संबंधित भूस्वामियों को नोटिस देकर दोबारा जलभराव होने से बचाने का निर्देश मलेरिया विभाग की टीम ने दिया है। इसके अलावा लोनी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अपर जिला मलेरिया अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में 10 टीमें भेजी गई थीं। इनमें से विजय नगर में 12 स्थान, पंचवटी में पांच जगह, कविनगर में छह, वसुंधरा में 12, श्याम पार्क में 11 व श्यामपार्क एक्सटेंशन में 14, राजबाग में 18, वेबसिटी में 11, हिंडन विहार में 13, अटौर नंगला में 14 स्थानों पर कूलर, गमले और पक्षियों को पानी देने वाले बर्तनों के अलावा छत पर टूटे-फूटे बर्तनों में डेंगू का लार्वा मिला है। उन्होंने बताया कि सभी स्थानों से लार्वा नष्ट कराने के साथ ही निर्देश दिया गया है कि दोबारा किसी स्थान पर जलभराव नहीं होने पाए। 15 दिन के बाद दोबारा जांच करने पर अगर लार्वा मिला तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि इस बार बरसात अधिक हो रही है। ऐसे में जगह-जगह जलभराव होने से मच्छरों के ब्रीडिंग की संभावना अधिक है। इससे बचाव के लिए जरूरी है कि अपने आसपास जलभराव न होने दें, अगर बड़े स्तर पर जलभराव है तो उसमें मिट्टी का तेल या मलेरिया विभाग से निशुल्क दवाई लेकर डाल दें। इससे लार्वा पनप नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें