फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेस्त्रां की सफाईकर्मी महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। क्षेत्र के गांव समयपुर निवासी आरती(32) ने सोमवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को आरती का शव पंखे से लटका मिला। आरती पति प्रमोद कुमार के साथ एक रेस्त्रां में साफ-सफाई का काम करती थी।
विज्ञापन


आरती की सलारपुर गौतमबुद्धनगर निवासी प्रमोद कुमार के साथ 12 साल पहले शादी हुई थी। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से आरती रेस्त्रां में काम पर नहीं जा रही थी। सोमवार को पति के काम पर जाने के बाद उसने जान दे दी। प्रमोद और आरती के चार बच्चे हैं। पिछले तीन महीने से वह अपने भाई राजेंद्र के घर में परिवार के साथ रह रही थी। एसीपी का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी आत्महत्या के कारण पता नहीं लगा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें