अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल के पदाधिकारी
- फोटो : AMAR UJALA
फोटो सहित जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर दुकानें खोलने की मांग गाजियाबाद। संजयनगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने संजयनगर की दुकानों को खोलने की मांग की है। अध्यक्ष विपिन गोयल ने कहा कि संजय नगर सेक्टर 23 में छोटे दुकानदार हैं और आर्थिक स्थिति से बेहद कमजोर है। सभी की दुकानें ज्यादातर आवास के अंदर हैं। लॉकडाउन को 50 दिन से अधिक का समय हो गया है, प्रतिष्ठान बंद होने से व्यापारी बहुत ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए प्रशासन की तरफ से जो भी आदेश आएगा, उसे व्यापारियों से पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। सुरक्षा के मामले में व्यापार मंडल भी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेगा। इस मौके पर महामंत्री हरीश शर्मा ने कहा कि हम अपने यहां के आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाले दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर का पूर्ण रूप से पालन करा रहे हैं और आगे भी कराते रहेंगे। जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि और हमें दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान करे। इस मौके पर चेयरमैन प्रदीप गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, पूर्व उपाध्यक्ष रवि कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजा त्यागी आदि मौजूद रहे।