फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जरूरत बता मांगे 19.20 लाख, वापस मांगने पर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के लाजपत नगर निवासी आदेश कुमार ने खजाना होम्स फर्म के मालिक पश्चिमी दिल्ली के उत्तमनगर स्थित ओम विहार निवासी स्पर्श अरोड़ा के खिलाफ 19.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि स्पर्श अरोड़ा ने उनसे जरूरत बताकर रकम उधार ली थी और उसके बाद वापस ही नहीं लौटाई। मामला एक साल से चल रहा है। पुलिस से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज हुआ और अब जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में आदेश कुमार ने बताया कि स्पर्श अरोड़ा ने करीब एक साल पहले बेहद जरूरी बताकर उनसे 19.20 लाख रुपये उधार लिए थे। वर्ष 2024 के अक्तूबर व नवंबर माह तक पूरी रकम वापस करने का भरोसा भी दिलाया। बताया कि उन्होंने 3.65 लाख रुपये अपने बेटे के बैंक खाते और बाकी रकम अपने बैंक खाते से आरोपी को स्थानांतरित की थी। समय पूरा होने पर तकादा किया तो आरोपी ने उन्हें 20 पीडीसी भी दिए, लेकिन एक भी चेक को बैंक में जमा नहीं होने दिया। कुछ समय बाद रकम वापस करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि स्पर्श अरोड़ा ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मुकदमा नामजद दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें