ग़ज़ियाबाद। फेडरेशन ऑफ लाइनपार आरडब्ल्यू ने डीएम को पत्र लिख कर केबल टीवी और डिश टीवी सेवाप्रदाओं की मनमानी से अवगत कराया है। फेडरेशन के अध्यक्ष आरके आर्य ने पत्र में डीएम से मांग की हैं कि वह केबल टीवी वालों के मनमाने रवैये पर लगाम लगये और इनके लिए कोई ठोस कदम उठाएं। आरके आर्य ने बताया कि विजयनगर और प्रतापविहार क्षेत्र में अधिकतर सेवा प्रदाता किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं करते। सेट टॉप बॉक्स खराब हो जाये या फिर कोई अन्य समस्या आ जाये तो भी छह छह महीने तक सुनवाई नहीं होती। इसलिए इनके इनके लिए कोई दिशानिर्देश जारी किए जाएं।