हापुड़। ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मेरठ मंडल के एडिशनल कमिश्नर अरविंद कुमार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों का बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने और ब्रजघाट पर लगने वाले गंगा दशहरा मेले के दौरान टोल टैक्स फ्री किए जाने की मांग उठाई। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुगर मिल फैक्टरियों पर किसानों का सैकड़ों करोड़ रुपये बकाया है, जिसका अभी तक किसानों को भुगतान नहीं किया गया है। जिससे किसान कर्ज और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस मौके पर आबिद सैफी, धर्मवीर कश्यप, सुनील शर्मा, कुलदीप शर्मा भी मौजूद रहे।