माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पांच जवानों को हिन्दू महासभा ने श्रद्धांजलि दी है। देश के शेर दिल सुरक्षाबलों ने नायकू को मारकर जाबांजों की शहादत का लिया है। भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी के शर्मा हनुमान ने कहा कि देश के शेर दिल सुरक्षाबलों ने अपने जांबाज कर्नल आशुतोष शर्मा और मेजर अनुज सूद सहित पांच सैन्य कर्मियों की शहादत का बदला ले लिया है। कई दिनों से आतंकवादियों पर दबाव बनाए सुरक्षाबलों ने बुधवार को दो मुठभेड में चार कुख्यात दहशत गर्दो को मार गिराया। वहीं हिजबुल मुजाहिद्दीन के शीर्ष कमांडर रियाज नायकू को ढेर कर सुरक्षाबलों ने देश के जाबाजों की शहादत का बदला लिया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा देश के शेर दिल जाबाजांे का वंदन व अभिनंदन करती है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि शहीद जवानों के परिवार को एक करोड़ रुपए व परिवार को नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि शहीदों की वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने बहुत की समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की और हमारे नागरिकों की रक्षा के लिए अथक परिश्रम किया।