मुरादनगर। कृषि भूमि पर अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की मांग की गई है। जीडीए से इसकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। गाजियाबाद सेक्टर 23 मानसी विहार संजयनगर निवासी अनुराधा चौधरी ने बताया कि मुरादनगर की पठानान कॉलोनी निवासी कॉलोनाइजर ने जलालपुर गांव में कृषि भूमि पर अवैध निर्माण किया है। इसकी शिकायत जीडीए अधिकारियों से की, लेकिन जीडीए द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं कराया।