मुरादनगर। ऊर्जा निगम की ओर से लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ एसपी यादव ने बताया कि बुधवार को 33/11 केवी रावली सुराना एवं 11 केवी खुर्रमपुर लाइन के शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33/11 केवी उपकेंद्र रावली, सुराना, हुसैनपुर एवं काकड़ा उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी खुरर्मपुर फीडर का शटडाऊन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। उपकेंद्रों के अन्तर्गत आने वाले समस्त गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा बुधवार को पावर परिवर्तक टेस्टिंग, वीसीबी टेस्टिंग के लिए 33/11 केवी उपकेंद्र असालतनगर मुरादनगर से पोषित समस्त फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुरक्षा की दृष्टि से बाधित रहेगी।