गाजियाबाद। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना के लिए कार्य और निवास स्थल के नजदीक लगाए जाने की मांग की है। महासचिव डॉ. अनुज त्यागी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी उनके कार्य क्षेत्र से दूर लगाई जा रही है। कहा कि भोजपुर और मुरादनगर में तैनात शिक्षकों की ड्यूटी खोड़ा और लोनी में लगाई जा रही है। इससे विद्यालयों का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। पूर्व में भी एसआईआर में ड्यूटी दूर लगने की वजह से पठन-पाठन प्रभावित हुआ था। बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने समस्या के निस्तारण के लिए आश्वस्त किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदेश मित्तल, ब्लॉक अध्यक्ष मुरादनगर अमित यादव, लोनी मनोज डागर आदि मौजूद रहे।