फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अंडे के तीस रुपये मांगने पर मां-बेटे को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। अंडों के तीस रुपये मांगने पर कुछ युवकों ने मारपीट कर ठेली वाले और उसकी मां को घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


जीतपुर कॉलोनी निवासी वंश अग्रवाल अपनी मां के साथ रावली रोड कट पर अंड़ों की ठेली लगाते हैं। रविवार रात उसकी ठेली पर चार युवक आए और अंडे खाए और बिना पैसे दिए ही जाने लगे। वंश अग्रवाल ने अंड़ों के तीस रुपये मांगे तो वह भड़क गए और गाली-गलौज कर वंश के साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने पर उसकी मां से भी मारपीट की। शोर मचाने पर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर दीपक त्यागी उर्फ छंग्गा निवासी गांव सरना, मनोज त्यागी निवासी गांव खुर्मपुर, अंकित निवासी अज्ञात व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें