फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली पुलिस के सिपाही ने महिला के कुंडल खींचे, भीड़ ने दबोचा; हैदरपुर कंट्रोल रूम में तैनाती

Tue, 16 Dec 2025 07:42 PM IST
राहुल तिवारी माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

शालीमार गार्डन में महिला के कान से कुंडल खींचकर भाग रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही सौरभ चौधरी को भीड़ ने पकड़ लिया। आरोपी ने शराब पीकर वारदात करना स्वीकार किया। 

विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद जिले के शालीमार गार्डन क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल खींचकर भाग रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही सौरभ चौधरी को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी तैनाती दिल्ली के हैदरपुर स्थित सब कंट्रोल रूम में होने की बात बताई। साथ ही शराब पीकर जाते समय महिला के कुंडल खींचने की बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन


मामला बुधवार की दोपहर करीब चार बजे की है। सिपाही दिल्ली पुलिस में पिता की मौत के बाद मृत आश्रित में भर्ती हुआ था। पुलिस की पूछताछ में उसने एक साल पहले पत्नी से तलाक के बाद नशे की लत में पड़ने और वारदात करने की बात कही है।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर दिल्ली पुलिस को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें