फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून हुआ पानी: संपत्ति के लिए भाई बना कसाई, जिंदा जलाकर मारने की रची खौफनाक साजिश

Tue, 09 Aug 2022 08:53 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर।

सार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच कराई जा रही है, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर में दिल्ली पुलिस के दरोगा को उसके बड़े भाई ने संपत्ति कब्जाने के चक्कर में घर में आग लगाकर जलाने का प्रयास किया। पीड़ित दारोगा ने भाई समेत तीन आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पीड़ित रजनीश त्यागी ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में एसआई पद पर है। उनके दो पुत्र थे। जिनका कई साल पहले निधन हो चुका है। उन्होंने बताया कि पुत्रवधू और उसका सात साल का पोता व पत्नी गांव में ही रहते हैं। उनके पिता की 2020 में मृत्यु हो गई थी, लेकिन मृत्यु से पहले ही पिता ने दोनों भाइयों में संपत्ति का बंटवारा कर दिया था। दिल्ली पुलिस में कार्यरत होने के बावजूद भी वह घर पर आते जाते रहते हैं।

आरोप है कि कुछ माह पहले वह घर में मरम्मत कार्य करा रहा था, तो उसके बड़े भाई ने मिस्त्री और मजदूरों के साथ मारपीट की थी और कार्य में बाधा डाली थी। 7 मई 2022 को वह घर में था, इसी दौरान भाई अशोक कुमार, प्रदीप और उज्जवल ने उसके कमरे में तेल छिड़क दिया और आग लगाकर जलाकर मारने का प्रयास किया। जिसका पता चलते ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। 

 
विज्ञापन

इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि उसका भाई उसको प्रताड़ित करता है, जिससे वह काफी परेशान है। इस संबंध में पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें