फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वाहनों का दबाव बढ़ने से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
मोदीनगर में दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित राज चौपले के समीप लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण रविवार को भीषण जाम लग गया। जाम में हजारों वाहनों के पहिये ठहर गए। जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मिनटों का सफर तय करने के लिए घंटों का समय गंवाना पड़ा।
विज्ञापन

हापुड़ मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर आरओबी निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण वहां आए दिन यातायात बाधित रहता है। कुछ ही देर में वाहनों की कतार दिल्ली-मेरठ मार्ग तक पहुंच जाती है। इससे मुख्य मार्ग पर भी जाम लग जाता है। रविवार को मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो भीषण जाम लग गया। वाहनों की कतार राज चौपले से लेकर कपड़ा मिल तक पहुंच गई। अंबर सिनेमा कट पर यू-टर्न के लिए जगह नहीं मिलने के कारण मेरठ जाने वाली साइड में भी जाम लग गया। दोनों तरफ घंटो तक वाहन रेंगते रहे। कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर ने बताया कि यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें