गाजियाबाद। जेपी मैदान में खेली जा रही सटरडे आर्मी एमसीजी लीग में शनिवार को त्रिशूल और दिल्ली गेट वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया। जिसमें दिल्ली गेट वॉरियर्स ने दो विकेट से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर दिल्ली गेट वॉरियर्स ने त्रिशूल टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। त्रिशूल की टीम 17.3 ओवर में 81 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें डी स्ट्रॉयर ने सबसे अधिक 30 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से नदीम ने चार, अर्जुन और पारस ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली गेट वॉरियर्स ने 17 ओवर में आठ विकेट के नुकसान से 88 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम से अभिषेक ने 20 और अर्जुन किशोर ने 17 रन बनाए। त्रिशूल टीम से आशुतोष ने चार और एकांश ने दो विकेट लिए। दो विकेट लेने और 17 रन बनाने पर अर्जुन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।