फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदीनगर में बनेगा अल्पसंख्यकों के लिए डिग्री कालेज

Mon, 02 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्पसंख्यक समुदाय को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रदेश में चार डिग्री कालेज बनेंगे। इसमें एक कालेज मोदीनगर में बनाया जाएगा। प्रदेश शासन ने इसके लिए सारा रोड पर 15 बीघा जमीन चिन्हित कर ली है। अब अब प्रदेश शासन से कालेज के निर्माण को 20 करोड़ रुपये जारी होने का इंतजार है।  
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग के सलाहकार राम किशोर अग्रवाल ने यह जानकारी प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा देने के मकसद से यह डिग्री कालेज खोला जाएगा। मोदीनगर में एक भी अल्पसंख्यक डिग्री कालेज नहीं है।

सरकार ने अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए चार डिग्री कालेज मंजूर किए है। स्थानीय जिला प्रशासन ने कालेज के लिए 15 बीघा जमीन चिन्हित कर कालेज के नाम कर दी है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां जल्द ही कालेज का उद्घाटन करने के लिए आएंगे।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय महासचिव रामपाल चौधरी, राजीव खुराना, प्रदीप बोस, बुद्ध प्रकाश त्यागी, महावीर गुर्जर, संजू चौधरी, रामपाल कश्यप, विकास अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, इस्लाम सैफी आदि सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें