फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दीपाक्षी यादव बनीं मिसेज गाजियाबाद 2026, सर पर सजा ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। डीपीएसजी मेरठ रोड परिसर में मिसेज गाजियाबाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर की प्रतिभाशाली महिलाओं ने न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 30 प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट कर फाइनल राउंड में रैंप वॉक और विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गरिमा से भरा रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2016 मोहिनी शर्मा रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

डीपीएसजी सोसायटी के संस्थापक व चेयरमैन ओम पाठक ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता को सशक्त रूप से बढ़ावा देती है। कड़े मुकाबले के बाद निर्णायक मंडल ने दीपाक्षी यादव को मिसेज गाजियाबाद 2026 का ताज पहनाया। वहीं, सलोनी गुप्ता प्रथम उप विजेता और स्वाति प्रभाकर द्वितीय उप विजेता रहीं। इसमें निकिता सहगल को मिसेज गाजियाबाद ग्रेस एंड एलिगेंस, तनिया कपूर को मिसेज गाजियाबाद स्टाइल आइकन खिताबों से नवाजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें