फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: फ्लैट में अकेली रह रही महिला की सड़ी लाश मिली, पति की हो चुकी मौत, बेटी की तीन माह पहले कर दी थी शादी

Thu, 30 May 2024 10:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद/डासना

सार

महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। तीन महीने पहले उन्होंने बेटी की शादी दिल्ली के रहने वाले युवक से की थी। इसके बाद से वह ससुराल में रह रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के सिटी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 205 में अकेली रह रही 51 वर्षीय महिला चंदना दास की लाश गुरुवार शाम को मिली। आसपास के लोगों को बदबू आ रही  थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि चंदना दास के पति प्रदीप दास की पहले ही मौत हो चुकी है। तीन महीने पहले उन्होंने बेटी की शादी दिल्ली के द्वारका निवासी युवक से की थी। जिसके बाद वह ससुराल में रह रही है। शनिवार को वह मां चंदना दास से मिलकर गई थी। पूछताछ में पता चला है कि सोमवार को भी उसकी अपनी मां से बात हुई थी। लेकिन इसके बाद उनका फोन बंद आ रहा था। 
विज्ञापन

परेशान होकर आसपास के लोगों को उनकी बेटी ने मां के हाल-चाल लेने के लिए फोन किया था तो लोगों ने देखा कि फ्लैट से बदबू आ रही है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कमरा नहीं खुलने पर पुलिस ने खिड़की से झांककर देखा और खिड़की तोड़कर पुलिसकर्मी अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पता चला है कि फ्लैट में बिजली का रिचार्ज भी नहीं हुआ था गर्मी में ही चंदना दास अंदर रह रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें