फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीन दिन में मिले कोरोना के पांच मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। तीन दिन में अब तक कोरोना के पांच मरीज मिल चुके हैं। बुधवार को दो नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह दोनों मरीज एमएमजी में सामान्य बुखार और खांसी की दवा लेने आए थे। कोरोना जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

बुधवार को एक विजयनगर की एक 20 वर्षीय युवती और दौलतपुरा का एक 22 वर्षीय युवक एमएमजी में बुखार और खांसी होने पर कोरोना की जांच कराई गई थी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि युवक में कोरोना और टीबी दोनों की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। दोनों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इससे पहले कौशांबी और गोल्फ लिंक के तीन मरीजों की पुष्टि हुई है।
इनसेट:
26 दिसंबर स्वास्थ्य विभाग ने कराया था मॉक ड्रिल
सरकारी अस्पताल में भर्ती की नहीं है कोई व्यवस्था

41 जगहों पर है जांच की व्यवस्था
अरबन पीएचसी - 35
ब्लॉक के सीएचसी - 04
जिला अस्पताल - 02
टीके के लिए भटक रहे मरीज
जिले में टीकाकरण फरवरी माह से बंद है। स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड की अंतिम खेप 31 जनवरी को ढाई हजार डोज मिली थी। उससे पहले 30 हजार डोज शासन की तरफ से दी गई थी। यह खेप समाप्त होने के बाद जिले में टीके नहीं आए हैं। एच3एन2 और कोरोना की खबरों के बाद लगातार लोग टीकाकरण केंद्रों पर पूछताछ करने आ रहे हैं। केंद्रों पर 10-15 लोग रोजाना पूछताछ के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
जितने भी मरीज मिल रहे हैं उनकी हालत सामान्य है। अभी मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पतालों में बेड आरक्षित कराए जाएंगे। शासन से टीका मिलने पर टीकाकरण भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें