फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: पूर्व सपा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, SSP आवास के बाहर बनाया वीडियो; पति और देवर पर आरोप

Wed, 17 Jul 2024 11:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी अर्चना पांडा पर जानलेवा हमला। पूर्व विधायक पति गुड्डू पंडित की पहली पत्नी के पुत्र पर आरोप लगाया गया है।
 
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी अर्चना पांडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका बुलंदशहर से समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी अर्चना पांडा पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक पति गुड्डू पंडित की पहली पत्नी के पुत्र पर उन्होंने हमले का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लाइव आकर उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। देर शाम पुलिस ने उनकी तहरीर पर गुड्डू पंडित की पहली पत्नी के पुत्र सार्थक समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर सदर नगर पालिका बुलंदशहर की पूर्व सपा प्रत्याशी अर्चना पांडा बुधवार शाम दो बार लाइव आईं। इस दौरान उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को वह अपने घर में मौजूद थीं। तभी एक युवक उनके घर में दीवार फांदकर घुस आया। जिसमें आरोपी का सहयोग उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी किया। वीडियो में वह गाड़ी के अंदर बैठी हुई नजर आ रही हैं। साथ ही बोल रही हैं कि वह एसएसपी आवास के बाहर मौजूद हैं। उन्हें धमकाने के लिए उनके पति पूर्व विधायक गुड्डू पंडित भी आ गए हैं। जो कि वीडियो में नजर आ रहे हैं।
 

 
 

इसके बाद उनकी एक ओर वीडियो फेसबुक पर आती है जिसमें वह समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव व उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव को संबोधित कर रही हैं। वीडियो में अर्चना अपने पति बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर आरोप लगा रहा हैं कि गुड्डू और उनका भाई बाहुबली नेता हैं। उनके साथ भविष्य में कुछ भी हो सकता है। 

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी आवास के बाहर नगर कोतवाली पुलिस पहुंची जो कि उन्हें अपने साथ नगर कोतवाली ले गई। कोतवाली में भी अर्चना ने अपने पति, और पति की पहली पत्नी के पुत्र और देवर पर गंभीर आरोप लगाए। अधिकारियों का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर पूर्व विधायक की पहली पत्नी के पुत्र सार्थक समेत अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 191, 115 और 352 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें