कौशांबी। भोवापुर में शनिवार रात गौतमबुद्धनगर के रहने वाले कुंदन सिंह (25) का शव पंखे से लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव नीचे उतारकर जांच की। घटनास्थल पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताया कि कुंदन सिंह पुत्र जय नारायण सिंह निवासी सेक्टर-66 नोएडा गौतमबुद्धनगर का भाई रंजन के साथ भोवापुर में एलईडी लाइट का ऑफिस है। शनिवार को कुंदन ऑफिस पहुंचे थे। रात में जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हो रही थी। कई बार फोन पर कॉल करने के बाद कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद भाई ऑफिस पहुंचा और दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वो अंदर से बंद था। पुलिस ने मौके पर जाकर दरवाजा खोला तो देखा कि कुंदन पंखे पर रस्सी से बांधकर लटके हुए थे। पुलिस का कहना है कि कुंदन की 18 फरवरी 2024 को एक कार्यक्रम के दौरान युवती से शादी तय हुई थी। पुलिस को मौके से फोन मिला है।
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि ऑफिस से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन काफी परेशान थे। ऐसे में उनसे बात नहीं हो पाई। मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।