फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मॉल के बाहर बैंककर्मी की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के वैभवखंड में आदित्य मॉल के बाहर चोरों ने बैंककर्मी की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी कर लिया। वह किसी काम से मॉल में आए थे। इंदिरापुरम पुलिस ने सामान चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-10 में कोको काउंटी निवासी अनुराग सारस्वत ने बताया कि 29 फरवरी की दोपहर दो बजे जरूरी काम से वैभवखंड के आदित्य मॉल में आए थे। चोरों ने महज कुछ मिनट में गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग से लैपटॉप चोरी कर लिया। इंदिरापुरम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि चोरों की पहचान हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें