फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: रात में सो गए थे सभी लोग... तड़के कमरे में महिला का इस हाल में मिला शव, जताई जा रही ये आशंका

Sat, 02 Nov 2024 02:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले में जांच कर रही है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव हृदयपुर में शनिवार सुबह एक महिला का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। औद्योगिक क्षेत्र के गांव हृदयपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार की रात में परिवार के सभी लोग सोए हुए थे। तड़के करीब तीन बजे जब उसकी आंख खुली तो पत्नी दरवाजे के कुंदे में फंदा डालकर लटकी हुई थी। उसने उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी। जांच के दौरान गृह क्लेश का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें