फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर के दरवाजे पर मिला किशोर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव नाहली में शुक्रवार सुबह दोस्तों के साथ गए 16 वर्षीय किशोर आसिफ का शव दो घंटे बाद घर के दरवाजे पर पड़ा मिला। परिजनों ने दोस्तों पर गला दबाकर हत्या कर शव दरवाजे पर फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस मामले को प्रथमदृष्टया में खुदकुशी बता रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

गांव नाहली निवासी फारूक अपनी पत्नी फुरू व पुत्र शादाब, आसिफ, वाजिद और दो पुत्री वासिदा व निशा के साथ गांव में रहते हैं। फारूक मजदूरी करते हैं। पुत्र आसिफ पढ़ाई छोड़कर पिता के साथ मजदूरी करता था। फारूक ने बताया कि आसिफ को शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार दोस्त अपने साथ ले गए थे। लगभग दो बजे वह घर पर आराम कर रहे थे तभी बाइक सवार आफिस का शव दरवाजे पर फेंक कर फरार हो गए। फारूख आसिफ को बेहोश समझकर ग्रामीणों की मदद सेे उसेे चिकित्सक के पास ले गए, जहां आफिस को मृत घोषित कर दिया गया। फारूक ने आरोप लगाया कि आसिफ की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव दरवाजे पर फेंक दिया गया। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इन्कार किया। सूचना के बाद एसीपी ज्ञानप्रकाश राय भोजपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामला प्रथमदृष्टया में खुदकुशी का लग रहा है। घटनास्थल का गहराई से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए है। सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें