फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से लापता प्रॉपर्टी डीलर का मिला शव: पहले मिली बाइक... फिर उनकी चादर, पुलिस ऐसे शव तक पहुंची; जांच जारी

Thu, 23 Jan 2025 09:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़)

सार

गांव के ही लोगों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले चार दिन से लापता गांव पारपा निवासी प्रॉपर्टी डीलर बलबीर सिंह (58) का शव गुरुवार को पुलिस ने नंदपुर रजवाहे की पटरी के पास स्थित ईंख के खेत से बरामद किया। पुलिस सूत्रों की माने तो 20 लाख रुपये हड़पने के चक्कर में गांव के कुछ लोगों ने उनकी हत्या की है। पुलिस मामले से जुड़े पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन


गांव पारपा निवासी बलबीर सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग के अलावा भट्टों पर ईंधन सप्लाई करने का काम करते थे। 19 जनवरी की दोपहर वे शाम तक घर लौटने की बात कहकर बाइक से निकले थे। लेकिन शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों को उनकी चिंता हुई। दो दिन पहले उनकी बाइक ककराना के जंगल में लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। पास ही उनकी चादर भी पड़ी थी। जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

गुरुवार शाम पुलिस ने कॉल डिटेल व लोकेशन के आधार पर गांव पारपा के ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों के अलग-अलग बयान से पुलिस को शक हो गया। जिसके बाद पुलिस ने एक सूचना के आधार पर प्रॉपर्टी डीलर का शव बरामद कर लिया।

बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ बलबीर सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। जिसमें बलबीर सिंह के एक व्यक्ति पर 20 लाख रुपये बकाया थे। रुपयों के लिए बलबीर लगातार तगादा कर रहे थे। लेकिन फिलहाल आरोपी रुपये देने की स्थिति में नहीं था और उसके मन में रुपये हड़पने का लालच बन गया। जिसके बाद उसने साथियों के साथ बलबीर सिंह की हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार 19 जनवरी की शाम इन्हीं लोगों ने बलबीर को रुपये देने की बात कहकर जिला बुलंदशहर के गुलावठी स्थित एक ई-रिक्शा के शोरूम पर बुलाया था। जहां से आरोपी किसी काम का बहाना बनाकर उन्हें कार में बैठाकर ले गए। हापुड़ व पिलखुवा के बीच तीनों ने मिलकर बलबीर सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को पिलखुवा-धौलाना मार्ग पर रजवाहे के पास फेंक दिया। इसके बाद उनकी बाइक और चादर को भी ककराना के जंगल में छोड़कर चले गए। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का पूरी तरह से खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिजनों को थी अनहोनी की आशंका
19 जनवरी को बलबीर सिंह की लोकेशन पहले धौलाना में थी और शाम को वे गुलावठी पहुंच गए। उन्हें वहां देखे जाने की भी पुष्टि हुई थी। उनके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और उनसे किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो सका। जिसके बाद से ही परिजन उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका जता रहे थे। बुधवार को भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर भी उनकी जल्द बरामदगी की मांग की थी। लेकिन बृहस्पतिवार को उनकी हत्या की खबर आई। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियों का रो रोकर बुरा हाल था। एक पुत्र और एक पुत्री की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें