फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगू को किसने उतारा मौत के घाट?: 'बहन के घर जा रहा हूं' बोलकर निकला था, थाने के पास मिली लाश से हड़कंप

Tue, 02 Jun 2026 08:22 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, मोदीनगर

सार

मंगू विवाहित था और उसकी दो पुत्रियां हैं। मंगू परिवार में अकेला कमाने वाला था। मंगू की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। 
विज्ञापन
मृत मंगू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मोदीनगर स्थित जगतपुरी कॉलोनी निवासी सब्जी विक्रेता मंगू का शव मंगलवार सुबह मोदीपोन पुलिस चौकी के पास लावारिश अवस्था में मिला। मंगू सोमवार को बहन के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह पुरानी मोदीपोन पुलिस चौकी के समीप एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। मृतक की जेब से एक मोबाइल बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त जगतपुरी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय मंगू पुत्र रणवीर सिंह के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त मंगू के रूप में की। मंगू की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। 

रणवीर सिंह ने बताया कि मंगू फेरी लगाकर सब्जी बेचता था। मंगू सोमवार सुबह अपनी बहन के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला था, मगर वहां नहीं पहुंचा। मंगू का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया था। परिजनों के अनुसार मंगू के शरीर पर चोट के निशान हैं। उन्होंने मंगू की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

मंगू विवाहित था और उसकी दो पुत्रियां हैं। मंगू परिवार में अकेला कमाने वाला था। मंगू की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें