पुलिस ने खींचकर निकाला शव
मामले की जानकारी देते हुए एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एसआरएम शिक्षण संस्थान के पास स्थित सारस्वत फार्म हाउस के बाथरूम के रोशनदान में एक युवक का शव फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत और सावधानी के बाद शव को रोशनदान से खींचकर बाहर निकाला।
चोरी के मकसद से आया
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि मृतक ने फार्म हाउस में चोरी करने के मकसद से प्रवेश करने का प्रयास किया होगा। इस दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों और समय की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदा लोगों के रिकॉर्ड और अन्य माध्यमों से मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।