फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: हड्डी मिल के पास मिला खून से लथपथ शव, इलाके में फैली सनसनी

Sat, 20 Mar 2021 01:01 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के नेहरुपुर चुंगी स्थित बंद पड़ी हड्डी मिल के पास युवक की हत्या कर शव फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बाहरदरी निवासी आदिल के रूप में की गई है। 
विज्ञापन


बताया गया कि मृतक बुग्गी से मिट्टी डालने काम करता था और शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या ईंट से कुचलकर की गई है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


वहीं मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठे कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इधर परिजनों ने हत्या के मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें