फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद : मुरादनगर में नग्न अवस्था में मिला 16 साल के लड़के का शव, बुझ गया घर का एकलौता चिराग

Thu, 08 Apr 2021 10:12 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर
विज्ञापन
मुरादनगर में नग्न अवस्था में मिला 16 साल के लड़के का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव नवीपुर से बुधवार को संदिग्ध हालात में लापता हुए नौंवी कक्षा के छात्र नितेश चौधरी (15) की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर नितेश का शव बिना कपड़ों के झाड़ियों में पड़ा मिला। नितेश के कपड़ों से ही उसके हाथ-पैर बांधे गए थे। गले पर निशान होने चलते गला घोंटकर हत्या करने की आशंका है। 
विज्ञापन


एसएसपी अमित पाठक व एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने मौका मुआयना किया। परिजनों ने किसी तरह के विवाद या रंजिश से इनकार किया, जिसके बाद पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। नवीपुर निवासी महेश चौधरी निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह खेतीबाड़ी भी करते हैं। परिवार में पत्नी व दो बेटियों के अलावा इकलौता बेटा नितेश था। वह नौंवीं कक्षा में पढ़ रहा था। 

परिजनों के मुताबिक, बुधवार को वह घर के पास खेल रहा था। दोपहर करीब दो बजे वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। देरशाम तक घर न आने पर परिजनों ने मोबाइल पर कॉल की तो बंद मिला। इसके बाद आसपास के इलाकों व सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन नितेश का कोई सुराग नहीं लगा। देर रात परिजनों ने थाना मुरादनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद मुरादनगर पुलिस ने आसपास के थानों व जिलों की पुलिस को वायरलेस सेट से सूचना फ्लैश कर दी।
विज्ञापन


शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा
पुलिस व परिजन नितेश को तलाश ही रहे थे कि बृहस्पतिवार सुबह नवीपुर-सुल्तानपुर मार्ग पर झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसी के कपड़ों से उके हाथ-पैर बंधे हुए थे। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। इकलौते बेटे हत्या का पता लगते ही परिवार में चीत्कार मच गई।

शव से 20 मीटर दूर खेत में मिला फोन
पुलिस के मुताबिक, नितेश का शव मिलने पर आसपास के इलाके में कांबिंग की गई। शव से करीब 20 मीटर दूर उसका मोबाइल गन्ने के खेत में पड़ा मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस छात्र के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवा रही है। ताकि यह जान सकेकि नितेश की आखिरी बातचीत किसके साथ हुई थी। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे तलाश रही है।

संबंध तो नहीं हत्या की वजह
पुलिस के मुताबिक, नितेश के परिजनों ने किसी भी व्यक्ति से रंजिश या विवाद होने की बात से इनकार किया है। इसके बाद पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करते हुए हत्या की वजह तलाशने में जुट गई है। छात्र की हत्या संबंधों को लेकर तो नहीं की गई, पुलिस ने इस दिशा में भी काम शुरू कर दिया है। घटना को देखते हुए एसपी ग्रामीण ने मुरादनगर थाने में ही कैंप कर दिया है। क्राइम ब्रांच व मुरादनगर पुलिस के साथ वह खुद केस के खुलासे में जुटे हैं।

दो बहनों का इकलौता भाई था नितेश
महेश चौधरी तीन बच्चों के पिता थे। बड़ी बेटी सुजाता की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी पूजा 17 वर्ष की है। नितेश परिवार का सबसे छोटा सदस्य और दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी हत्या के बाद उसके माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक बार नितेश की मां निर्मला की हालत भी बिगड़ गई। 

छात्र नितेश की गुमशुदगी के केस को हत्या में तरमीम कर दिया गया है। अभी तक हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। नितेश किन-किन व्यक्तियों के संपर्क में था, इसकी पड़ताल के लिए सीडीआर खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. ईरज राजा, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें