फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो डिग्री बढ़ा दिन का तापमान...चार घंटे तक गुल रही बिजली

विज्ञापन
वीवीआईपी सोसायटी में दोपहर दो बजे खिली धूप में खेलते बच्चे व बैठी महिलाएं। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
गाजियाबाद। मौसम का मिजाज जैसे जैसे सर्द से थोड़ा-थोड़ा गर्म होता जा रहा है, वैसे वैसे बिजली के झटके तेज होते जा रहे हैं। रविवार को दिन का पारा दो डिग्री सेल्सियस चढ़कर 26 पर पहुंच गया। छुट्टी के दिन चार घंटे बिजली कटौती की गई। इससे पहले ट्रिपिंग और फाल्ट से एक से दो घंटे की कटौती हो रही थी।
विज्ञापन

रविवार को 11 बजे तक आसमान में बादल भी दिखे। दोपहर में चटख धूप निकली, लेकिन हवा 16 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली, इससे लोगों को गर्मी का अहसास कुछ कम हुआ।मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसी कारण मंगलवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। सोमवार को अधिकतम तापमान में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
मंगलवार को इसमें एक डिग्री की बढ़ोतरी होगी। सप्ताह के अंत में अधिकतम तापमान बढ़कर 28 पहुंचने की स्थिति बन रही है। हवा की गति बढ़कर दोगुनी होगी। इससे लोगों को गर्मी का अहसास तो कम होगा, लेकिन धूल उड़ने से बाहर निकले लोगों को दिक्कत होगी।
विज्ञापन

टीएचए इंद्रप्रस्थ तुलसी निकेतन, सूर्य नगर भोपुरा समेत कई इलाकों में चार घंटे तक बिजली कटौती हुई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि सुबह के समय बिजली कटौती होने से लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा। सुबह आठ बजे से शुरू हुई कटौती दो-तीन घंटे बाद बहाल हुई। शिकायत करने पर भी अधिकारियों की अनदेखी का सामना करना पड़ता है।
वहीं भोपुरा तुलसी निकेतन में अलग-अलग समय में दो से तीन घंटे की बिजली कटौती हुई। नेहरूनगर और कविनगर में भी दोपहर को एक से दो घंटे की बिजली कटौती की गई। मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि बिजली आपूर्ति सभी जगह की जा रही है। अगर कहीं बिजली आपूर्ति बाधित होती है। वहां भी तुरंत कार्य कर बिजली आपूर्ति सुचारु की जा रही है।
वसुंधरा और इंदिरापुरम नहीं मिला गंगाजल

साहिबाबाद। वसुंधरा और इंदिरापुरम के कई इलाकों में रविवार को गंगाजल की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। न्यायखंड, अभयखंड, ज्ञानखंड और वसुंधरा सेक्टर-15,16 में लोगों के घरों तक गंगाजल की आपूर्ति नहीं पहुंची। लोगों का कहना है कि गंगाजल की आपूर्ति नहीं होने की वजह से बाजार से बोतलबंद पानी मंगाकर घरेलू कामकाज किए। इससे लोगों की जेब पर भी अधिक भार पड़ता है।

वसुंधरा निवासी अंजू देवी ने बताया कि कॉलोनी में गंगाजल नहीं आने की समस्या बनी रहती है। कभी गंगाजल आपूर्ति पूरी तरह बंद हो जाती है तो कभी बहुत कम प्रेशर से आपूर्ति होती है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। न्यायखंड निवासी सतेंद्र ने बताया कि कॉलोनी में रविवार को गंगाजल की आपूर्ति नहीं हुई। कभी दूषित गंगाजल की आपूर्ति होती है। गंगाजल नहीं आने की वजह से लोगों के घरेलू कामकाज भी प्रभावित होते हैं। हर रोज पानी के लिए अतिरिक्त 300 से अधिक रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें