मोदीनगर। भूपेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी सोहनवीर सिंह ने बेटी की सहेली पर घर में रखी नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। सोहनवीर ने बताया कि उनके घर में 78 सौ रुपये रखे थे। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय उनकी बेटी की सहेली घर आई थी। इसके बाद घर से नकदी गायब हो गई। सोहनवीर ने बेटी की सहेली पर नकदी चोरी करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।