आरोप है कि चारों ने सोते समय उन पर जानलेवा हमला किया और बुरी तरह घायल कर दिया। होश में आने पर परिजनों को बुलाया और अस्पताल पहुंची, जहां गंभीर चोटों की पुष्टि हुई।
पीड़िता ने हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। मामला 12 जनवरी का है और पुलिस ने 14 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की है।
दर्ज मामले में आयशा ने बताया कि 12 जनवरी की दोपहर घर में सो रही थीं। इस दौरान ताहिर, शम्मो, देवर तय्यब व ससुर हकीमुल्ला घर में घुस आए और उन पर हमला कर दिया। घायल होने पर वह बेहोश हो गईं। होश में आने तक आरोपी मौके से भाग चुके थे।
उन्होंने तुरंत मायके पक्ष को फोन करके बुलाया। उनके साथ वह दिल्ली स्थित अस्पताल पहुंची और जांच कराई। चिकित्सकों ने उनके सिर, रीढ़ की हड्डी और पेट में गंभीर चोट आने की पुष्टि की। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को नोटिस भेज दिया गया है। बयान दर्ज न कराने पर तीन दिन बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।