फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौहर, ससुर-देवर बने हैवान: कमरे में सो रही थी महिला, सब भूल गए कि वह इंसान है... बर्बरता के कारण हो गई बेहोश

Wed, 14 Jan 2026 09:57 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद में महिला आयशा ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
सो रही महिला से बर्बरता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र के पसौंडा स्थित गरिमा गार्डन की रहने वाली आयशा ने अपने पति ताहिर, सास शम्मो समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि चारों ने सोते समय उन पर जानलेवा हमला किया और बुरी तरह घायल कर दिया। होश में आने पर परिजनों को बुलाया और अस्पताल पहुंची, जहां गंभीर चोटों की पुष्टि हुई।
पीड़िता ने हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। मामला 12 जनवरी का है और पुलिस ने 14 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की है।

दर्ज मामले में आयशा ने बताया कि 12 जनवरी की दोपहर घर में सो रही थीं। इस दौरान ताहिर, शम्मो, देवर तय्यब व ससुर हकीमुल्ला घर में घुस आए और उन पर हमला कर दिया। घायल होने पर वह बेहोश हो गईं। होश में आने तक आरोपी मौके से भाग चुके थे।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत मायके पक्ष को फोन करके बुलाया। उनके साथ वह दिल्ली स्थित अस्पताल पहुंची और जांच कराई। चिकित्सकों ने उनके सिर, रीढ़ की हड्डी और पेट में गंभीर चोट आने की पुष्टि की। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को नोटिस भेज दिया गया है। बयान दर्ज न कराने पर तीन दिन बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें