फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सास के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बहू

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर 12 निवासी भारती गुप्ता ने अपनी सास पर घर में न घुसने देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही महिला ने घर के बाहर ठंड भरी रात में सोने की वीडियो फोटो भी पुलिस को सौंपे हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में भारती गुप्ता ने बताया कि 17 नवंबर की रात वह दिल्ली से दुल्हन का मेकअप करके घर लौटी थी। उनके साथ में उनका बेटा भी था। आरोप है कि घर पर उनकी सास ने ताला लगा रखा था। सास ने घर में ही नहीं घुसने दिया। बताया कि मजबूरी में उन्होंने बेटे के साथ पूरी रात घर के बाहर सड़क और सीढ़ियों पर सोकर बिताई। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला का मामला पहले से कोर्ट में चल रहा है। फिलहाल महिला से बातचीत कर मायके भेज दिया गया है। अस्पताल में भर्ती महिला के ससुर के घर लौटने पर दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें