फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छेड़छाड़ का विरोध किया तो घर में घुसकर बेटी पर चाकू-रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि दो युवकों ने पहले रास्ते में युवती से मोबाइल फोन नंबर मांगा और विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता की। युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची, तो कुछ देर बाद दोनों युवक पांच-छह अन्य साथियों के साथ उसके घर पहुंच गए। आरोपियों ने घर में घुसकर युवती पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवती के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि शनिवार को युवती घरेलू सामान लेने दुकान जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गोलू और वाशु नाम के युवकों ने उसे पीछे से आवाज देकर मोबाइल फोन नंबर मांगा। युवती ने नंबर देने से मना किया तो दोनों ने उस पर अभद्र टिप्पणियां शुरू कर दीं। आरोप है कि वाशु ने युवती के सीने पर हाथ मारा, जबकि गोलू ने उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। युवती किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई।
आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों युवक पांच-छह अन्य लोगों के साथ युवती के घर पहुंच गए। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने युवती, उसकी मां और मामा के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से युवती घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर नंदग्राम पुलिस ने गोलू, वाशु और पांच-छह अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रोहित चौहान को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें