फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डार्क हॉर्सेज ने 10 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गुड मॉर्निंग कप लीग में डार्क हॉर्सेज ने डायनामिक हिटर्स इलेवन को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। मास्टर स्ट्राइकर क्रिकेट ग्राउंड, अटौर में खेले गए मुकाबले में डार्क हॉर्सेज ने 160 रन का लक्ष्य बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डायनामिक हिटर्स इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम की ओर से साकिब तोमर ने 36 गेंदों पर 48 रन और यूवी ने 31 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। डार्क हॉर्सेज की ओर से गौरव शर्मा ने चार ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि आनंद कुमार ने दो ओवर में आठ रन देकर दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डार्क हॉर्सेज की टीम ने महज 11.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 161 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान सोनू चौहान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर नाबाद 104 रन बनाए। वहीं, अक्षय ने 29 गेंदों पर नाबाद 50 रन का योगदान दिया। शानदार शतकीय पारी के लिए सोनू चौहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें