फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्काई शॉट बनाने के लिए विस्फोटक सामग्री फारुखनगर से लाता था दानिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी/गाजियाबाद। मसूरी स्थित मकान में हुए विस्फोट से थाना पुलिस सवालों के घेरे में है। किराये के मकान में सरेआम अवैध तरीके से पटाखे और स्काई शॉट बनाने का काम चल रहा था और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम हुए विस्फोट के बाद थाना पुलिस ने घायल दानिश के बयान दर्ज किए। उसने बताया कि वह पटाखे और स्काई शॉट बनाने के लिए पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर, बेरियम क्लोराइड और सीजियम नाइट्रेट लोनी क्षेत्र स्थित फारुखनगर से लाता था। पुलिस का दावा है कि एक सप्ताह पूर्व से ही उसने पटाखे बनाने का काम शुरू किया था।

एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि मोहल्ला जमाईपुरा में एक मकान में विस्फोट हो गया था। मामले में पुलिस ने मकान मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

मसूरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक उत्तम कुमार ने घर में अवैध रूप से पटाखे बनाने वाले दानिश उसके पिता शमशाद और मकान मालिक हाजी अशफाक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उधर, घायल दानिश का दिल्ली अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके से पटाखे और बनाने की सामग्री बरामद की है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि जमाईपुरा में हाजी अशफाक के मकान में विस्फोट होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस के मौके पर जाने पर पता चला कि मकान के एक कमरे की छत उड़ गई और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
अशफाक के मकान में दानिश अपने परिवार के साथ पिछले कई साल से किराये पर रहता है। इसी मकान में वह शादी पार्टी में होने वाली आतिशबाजी के पटाखे स्काई शॉट बनाता है। इसी दौरान बृहस्पतिवार रात विस्फोट हो गया। इसमें दानिश के हाथ और पैर झुलस गए। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

......

स्कूल की वैन चलाता था दानिश

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मकान में विस्फोटक सामग्री बनाने वाला दानिश मूसरी स्थित एक स्कूल की वैन चलाता था। कुछ दिनों पूर्व ही वह स्काई शॉट बनाने वालों के संपर्क में आया। अवैध रूप में मकान में विस्फोटक सामग्री बनाई जा रही थी। बताया कि विस्फोटक सामग्री का अधिक मिश्रण करने पर धमाका हुआ है। इसकी जांच थाना पुलिस और विशेषज्ञों की टीम करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें