फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किसान दिवस में टूटे रास्ते को बताया सही, किसान नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजियाबाद। आरिफपुर-इनायतपुर गांव में ट्रकों की आवाजाही से खराब हुए मार्ग से लोग परेशान होकर किसान दिवस पर जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने कहा कि तीन माह से लगातार शिकायत करते चले आ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उधर, कंपनी अधिकारी के समक्ष कहा कि सड़क बनाई जा चुकी है तो इस पर किसान नाराज हो गए और सीडीओ से मौके पर जाकर निरीक्षण करने की मांग की। उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने डीएम को बताया कि आरिफपुर-इनायतपुर गांव के पास ट्रक की पार्किंग और अन्य सुविधाओं के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर अपना घर बन रहे हैं। इसके निर्माण के लिए गांव के मार्ग से ट्रक निकल रहे हैं। इससे रास्ता टूट गया है। इस मामले में तीन महीने पहले भी शिकायत की गई थी और कमेटी भी बना गई थी। इसकी कमेटी की जांच के बाद भी बुधवार को मार्ग के संबंध में किसानों के मुद्दा उठाने पर कंपनी ने सड़क के ठीक होने की जानकारी दे दी। मामले की सूचना भारतीय किसान यूनियन देहात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नागर को मिरी तो वह भी विकास भवन पहुंचे और अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये समस्याएं भी आईं सामने

भोजपुर के कलछीना के नाले में सिंचाई के लिए पानी नहीं आने की समस्या को किसानों ने उठाया। अधिकारियों ने सिंचाई विभाग से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं, मोदीनगर सब्जी मंडी में पानी की टंकियां खराब होने के कारण आम लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। मंडी समिति सचिव को दो दिवस में पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। रजापुर के दौसा बंजारपुर में मिट्टी का खनन, लोनी के फरूखनगर से सिरौरा तक जाने वाला रास्ता टूटने समेत कई समस्याएं उठाई गईं। इसके अलावा पशुओं के टीकाकरण की भी मांग जिलाधिकारी से की गई।


अपना भवन के निर्माण कार्य में क्षतिग्रस्त ग्रामीण मार्ग को किसान दिवस में बताने पर विवाद हो गया। इस मामले में बैठक में शामिल हुए इस दौरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें