फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी को बंधक बनाकर 24 लाख का डाका

सार

मां-बेटी को बंधक बनाकर 24 लाख का डाकागाजियाबाद।उनसे रुकने के लिए कहा तो एक ने नाक में जोर से घूंसा मारा, दूसरे ने मुंह में पिस्टल डाल दी और अंदर ले गए।बदमाशों के जाने के बाद विधि ने खुद को खोलकर बालकनी में आई और पड़ोसियों को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां-बेटी को बंधक बनाकर 24 लाख का डाका
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर की पॉश कॉलोनी नेहरु नगर थर्ड के ई-ब्लॉक में शुक्रवार को पांच बदमाशों ने उद्यमी रमन सरीन के घर में दिनदहाड़े 24 लाख का डाका डाला। पिस्टल से लैस बदमाश चेक देने के बहाने से गेट खुलवाने के बाद उद्यमी की पत्नी गीता को धक्का देकर अंदर घुसे। इसके बाद गीता और उनकी बेटी विधि के हाथ-पांव रस्सी से बांध और मुंह पर टेप लगाकर 2:10 से 2:50 बजे तक लूटपाट की। मां-बेटी को थप्पड़ मारे और पिस्टल से प्रहार कर घायल कर दिया। 17 लाख के गहने और सात लाख की नगदी लूटने के बाद बदमाश बाइकों से फरार हो गए। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो बाइकों पर दो-दो और एक पैदल जाता बदमाश कैद हुआ है।
वारदात के वक्त घर में गीता और विधि ही थीं। गीता ने बताया, ठक-ठक की आवाज सुनकर उन्होंने गेट खोला ही था कि दो बदमाश घुस गए। उन्होंने कहा कि वे राम सरीन के नाम का चेक देने आए हैं और अंदर घुसने लगे। उनसे रुकने के लिए कहा तो एक ने नाक में जोर से घूंसा मारा, दूसरे ने मुंह में पिस्टल डाल दी और अंदर ले गए। शोर सुनकर आई बेटी को देखते ही उसे भी पिस्टल दिखा दी। दोनों को पहली मंजिल पर ले जाकर उनसे अलमारी की चाबी ली। इसके बाद दोनों को पीटा और बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। थोड़ी देर में एक और बदमाश अंदर आ गया। उनका एक साथी गेट पर खड़ा रहा। लोगों ने बताया कि एक बदमाश घर के आसपास चक्कर काटकर देखता रहा कि कोई आ तो नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अलमारी के ताले तोड़े : बदमाशों ने एक अलमारी चाबी से खोली। दो के ताले तोड़ दिए। राम सरीन ने बताया कि लगभग 17 लाख के गहने और लगभग सात लाख की नगदी बदमाश ले गए। बदमाशों के जाने के बाद विधि ने खुद को खोलकर बालकनी में आई और पड़ोसियों को वारदात की सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें