गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के हिंडन स्थित मेट्रो स्टेशन के नजदीक मंगलवार की देर रात बुलेट सवार ने साइकिल पर जा रहे मेवाराम को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेवाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के बेटे ने बुलेट सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि नंदग्राम की विकलांग काॅलोनी में रहने वाले सुनील कुमार के मुताबिक उनके पिता नोएडा में ड्यूटी करके मंगलवार की रात को घर साइकिल से घर लौट रहे थे। बताया कि जब वह हिंडन नदी स्थित मेट्रो स्टेशन के नजदीक पहुंचे तो बुलेट ने उनके पिता की साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता मेवाराम की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण भिजवाया। आशंका जताई कि बुलेट सवार नशे में था और अपना नाम पता भी सही नहीं बता पा रहा था। जिसे पुलिस ने घायलावस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।