फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के तिबड़ा रोड पर दस दिन पहले कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार बिजेन्द्र कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तिबड़ा के रहने वाले अजय कुमार के अनुसार बीते 16 जून को उसके चाचा बिजेन्द्र कुमार साइकिल से तिबड़ा मार्ग पर जा रहे थे। आरोप है कि जैसे ही वह तिबड़ा कट के समीप पहुंचे एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और बिजेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बिजेन्द्र कुमार को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मगर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। दो दिन पहले बिजेन्द्र कुमार की मौत हो गई। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें