फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के कस्बा पतला में बुधवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान ब्रह्मसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान मेरठ में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पतला निवासी प्रवीण के अनुसार, उनके पिता ब्रह्मसिंह बुधवार सुबह साइकिल से खेत पर जा रहे थे। पतला रजवाहे के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और ब्रह्मसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
खेतों में काम कर रहे किसानों ने उन्हें मोदीनगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें