लोनी। साइबर ठगों ने निशांत कॉलोनी मे रहने वाले शेषमणि गौड़ के बैंक खाते से खाते से 3.49 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज मुकदमे में उन्होंने बताया कि अशोक विहार कॉलोनी के पास दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर वह पान की दुकान लगाते हैं। बेटे की बिमारी व अन्य खर्चे होने के चलते उनके खाते में 3,49,058 रुपये बचे थे। शनिवार को उनके मोबाइल पर रुपये कटने के तीन मैसेज आए। बैंक खाता जांचने पर पता चला कि साइबर ठगों ने खाते से 3.49 लाख रुपये निकाल लिए थे। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल भेज दिया गया है।