फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाये साढ़े तीन लाख रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Fri, 13 Nov 2026 03:11 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

साइबर ठगों ने पीड़ित के बैंक खाते से 9 नवंबर को 3 लाख 46 हजार 828 रुपये अनाधिकृत रूप से निकाले। पीड़ित मोहित पराशर ने वेव सिटी थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Cyber crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक बार फिर अपना जाल फैलाते हुए एक व्यक्ति के बैंक खाते से अनाधिकृत तरीके से 3.47 लाख रुपये की रकम पार कर दी। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, वेव सिटी निवासी मोहित पराशर पुत्र जय भगवान के बैंक खाते से गत 9 नवंबर को 3 लाख 46 हजार 828 रुपये अनाधिकृत रूप से निकाल लिए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्परता दिखाते हुए साइबर क्राइम की राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई, इसके बाद 10 नवंबर को उनके खाते में कुछ आंशिक राशि 44 हजार 298 रुपये वापस भी आये, हालांकि कई अन्य ट्रांजैक्शन भी दर्ज किए गए हैं।

पीड़ित मोहित पराशर ने वेव सिटी थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि ठगी करने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश हो सके। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें