फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में मुठभेड़: पैर में गोली लगने के बाद शातिर स्नैचर गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर में दर्ज हैं 24 केस

Tue, 25 Aug 2026 10:38 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर स्नैचर मनोज उर्फ असलम को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
मुठभेड़ में स्नैचर गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में पुलिस ने मंगलवार रात तिकौना पार्क और सेक्टर-62 कट के पास मुठभेड़ के दौरान एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की बाइक, 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और पीली धातु का टुकड़ा बरामद किया है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि इंदिरापुरम पुलिस टीम तिकौना पार्क और सेक्टर-62 कट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गौर ग्रेविटी मॉल की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी बाइक की रफ्तार बढ़ाकर सेक्टर-62 की ओर भागने लगा। आरोप है कि भागते समय उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी।

घायल आरोपी की पहचान मनोज उर्फ असलम उर्फ आडे पुत्र बनवारी, निवासी नांगलोई, दिल्ली के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में बदमाश ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी संजय शर्मा, निवासी नांगलोई, के साथ मिलकर बाइक और नंबर प्लेट बदलकर दिल्ली-एनसीआर में स्नैचिंग की वारदात करता था। बदमाश ने करीब 15 दिन पहले इंदिरापुरम क्षेत्र में भी स्नैचिंग की घटना करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन


बदमाश के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद और एनसीआर में लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें