फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हर विकासखंड में खुलेगा सीएससी आधार केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अब हर विकास खंड में सीएससी आधार केंद्र खोले जाएंगे। एडीएम एफआर सौरभ भट्ट ने निर्देश दिया है कि शून्य से पांच साल तक के सभी बच्चों का प्राथमिकता के तौर पर आधार कार्ड बनाया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति के आधार नामांकन अपडेशन बैठक में यह जानकारी दी। बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के कुछ बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र न होने के कारण उनके आधार नामांकन कराए जाने में कठिनाई आ रही है। जिसका समाधान करना अति आवश्यक है। सौरभ भट्ट ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पांच से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष तक के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेशन कराया होगा। इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराना होगा और तेजी से इस दिशा में कार्य कराना होगा।
उन्होंने शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का आधार नामांकन कराए जाने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मैनेजर आपस में समन्वय स्थापित करते हुए शत प्रतिशत आधार नामांकन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों और पंजीकृत एजेंसियों को निर्देश दिये कि वह पांच साल तक के बच्चों का और 17 साल तक के किशोरों का अनिवार्य रूप से बायोमीट्रिक अपडेशन कराया जाए। इस दौरान डीएसटीओ राजीव श्रीवास्तव, डीपीआरओ प्रदीप कुमार द्विवेदी, एलडीएम बुधराम, बीएसए ओपी यादव, एसीएमओ डॉ.अमित विक्रम, डीपीओ शशि वार्ष्णेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें