फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दशहरा नजदीक आते ही मेलों में बढ़ी भीड़, सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दशहरा नजदीक आते ही शहर की रामलीलाओं के मेलों में भीड़ बढ़ गई है। रविवार को वीकेंड होने से मेलों में भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ को देखते हुए रामलीला कमेटियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जगह-जगह वालंटियर्स और बाउंसरों की संख्या बढ़ा दी गई है और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


घंटाघर रामलीला में 75 हजार की भीड़
श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी घंटाघर के मीडिया प्रभारी नीरज गोयल ने बताया कि रोजाना मेले में करीब 50 हजार लोग आ रहे हैं, जबकि रविवार को यह संख्या 75 हजार तक पहुंच गई। अगले दो दिन में एक से डेढ़ लाख लोगों के आने की उम्मीद है। स्कूलों की छुट्टियों के चलते वीकेंड पर ज्यादा भीड़ रही। सुरक्षा के लिए 50 बाउंसर और 500 से अधिक वालंटियर्स तैनात किए गए हैं।

राजनगर और कविनगर में भी कड़े इंतजाम
राजनगर रामलीला कमेटी की मीडिया प्रभारी रेखा अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को मेले में दो बच्चे बिछड़ गए थे, जिन्हें वालंटियर्स ने तुरंत ढूंढकर परिजनों से मिलाया। रविवार को यहां पांच हजार से अधिक लोग पहुंचे। कविनगर रामलीला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय जैन ने बताया कि मेले में 26 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और निगरानी टीम बढ़ा दी गई है। वीकेंड पर यहां 20 से 25 हजार लोग पहुंचे। पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। राजनगर एक्सटेंशन में 10 हजार से अधिक लोग मेला देखने पहुंचे। मीडिया प्रभारी अंकित गुप्ता ने बताया कि डिजिटल वालंटियर्स के साथ निजी गार्ड भी तैनात हैं। विजयनगर, संजयनगर रामलीला में भी झूलों और खाने के स्टॉलों पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें